जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों, किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े आवेदन सामने आए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। धुरीपारा मंगला निवासी पुरुषोत्तम पटेल ने अपनी कृषि भूमि के ऑनलाइन रिकॉर्ड में दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज होने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीओ को जांच के निर्देश दिए। वहीं बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सेवानिवृत्त पुरुष पर्यवेक्षक ने जीपीएफ राशि के अंतिम भुगतान की मांग की, जिसे सीएमएचओ को भेजा गया। सीपत तहसील के किसानों संतराम और गिरधारी लाल सूर्यवंशी ने किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलने की शिकायत की। तिफरा निवासी अमरिका बाई ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना में गलती से मृत दर्शा दिया गया है, जिससे भुगतान बंद हो गया है। इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों के शराब पीकर आने, फर्जी लोन निकालने और अस्पताल में अव्यवस्था जैसी शिकायतें भी सामने आईं, जिनकी जांच के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

Mar 17, 2026 - 14:25
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0