जमीन विवाद के कारण घर घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को तखतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिलासपुर - प्रार्थीया रूखमणी बाई ध्रुव पति स्व नरेश ध्रुव उम्र 55 साल साकिन खपरी का थाना तखतपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राजेश ध्रुव दिनांक 22.01.2026 को शाम 06 बजे अपने घर मे थी तभी राजेश ध्रुव लाठी लेकर आया और गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर मे घुसके उसके साथ मारपीट किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायमी कर विवेचना मे लिया गया। मामला महिला संबंधी गंभीर होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। मामलो को गंभीरता से लेते हुए वरि0 पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से ) के द्वारा आरोपी के जल्द से जल्द गिरफतारी का निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एस डी ओ पी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तखतपुर विवेक पाण्डेय के नेतृत्व मे तखतपुर पुलिस की टीम घटना के आरोपी राजेश ध्रवु पिता पिताम्बर ध्रुव उम्र 46 साल निवासी ग्राम खपरी थाना तखतपुर जिला बिलसपुर छत्तीसगढ को उसके घर एवं गांव मे घेराबंदी कर दबिस देकर गिरफतार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


