तखतपुर में सट्टा खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार,₹1.85 लाख नगद और मोबाइल जब्त
बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले कि प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्रो में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट के तहत अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा, नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रो में सतत् निगाह रखी गई थी जो दिनांक 22/04/2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति तखतपुर नया बस स्टैड वेलकम गेट के पास सटटा पटटी नामक जुआ खेलाते रहे है, की सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया जो एक व्यक्ति अभिषेक ठाकुर सटटा खिलाते। रंगे हाथो पकड़ा गया, जिनके पास से एक मोबाइल एवं नगदी रकम 185000/-रुपये एवं पेन कापी जिसमें सट्टा नंबर लिखा गया है ,जप्त किया जाकर पकडे गये सटोरिया के मेमोरेण्डम के आधार पर अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सटटा का काम करना पैसा का लाभ कमाना बताये जाने पर अस्मित गुप्ता को हिरासत मे लिया। सटोरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुवा प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराधकेे तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके, आरक्षक ओंकार राजपूत, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, राजकुमार , हरिश यादव, नरेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


