तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 बोतल अवैध शराब के साथ आरोपी को होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

बिलासपुर - जिले में अवैध मदिरा की खरीदी बिक्री की शिकायत एवं इससे बढ़ते अपराध एवं चेतना अभियान के तहत रोकथाम के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं उक्त निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन में निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर अवैध रूप शराब की बिक्री करने वाले आरोपीयो कि पतासाती हेतु रवाना हुये थे कि मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने के लिये थैले में शराब ले जा रहा कि सूचना पर तत्काल होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रोककर चेक करने पर उसके थैला से 42 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ मिला जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र सिंह, सउनि उदयभान सिंह, भागीरथी गेंदले, आर राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Apr 8, 2026 - 19:01
 0  24
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 बोतल अवैध शराब के साथ आरोपी को होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने व्यापार विहार से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0