दयालबंद में धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार,सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक- 02.02.26 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि संजय सोनकर के द्वारा दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास आम रोड में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी - (1). - संजय सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास धारदार चाकू मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Feb 2, 2026 - 21:24
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दयालबंद में धारदार चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार,सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0