नक्सली हमले में शहीद मनोज कुमार बरेठ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सीआरपीएफ जवानों ने दी श्रद्धा-सुमन अर्पित

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। नक्सली हमले में शहीद हुए मनोज कुमार बरेठ की पुण्यतिथि 11 मार्च को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों ने शहीद के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार का सम्मान किया। महनिदेशालय सीआरपीएफ के निर्देशानुसार ग्रुप केन्द्र बिलासपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले शहीदों की पुण्यतिथि पर हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सहायक कमांडेंट श्री शैलेन्द्र सिंह सिमोनिया के प्रतिनिधित्व में ग्रुप केन्द्र बिलासपुर से सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद मनोज कुमार बरेठ के घर पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। शहीद मनोज कुमार बरेठ 80 बटालियन में सिपाही (जीडी) के पद पर तैनात थे। उनका जन्म 18 सितंबर 1984 को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुम्हारी कलां, पोस्ट सरहर, थाना बरद्वार में हुआ था। वे 19 मई 2006 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और प्रशिक्षण के बाद ग्रुप केन्द्र नीमच सहित 89 व 80 बटालियन में सेवाएं दीं। 11 मार्च 2014 को सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान तहकवाड़ा गांव के पास करीब 250 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें वीरतापूर्वक लड़ते हुए सिपाही मनोज कुमार बरेठ शहीद हो गए। पुण्यतिथि के अवसर पर सहायक कमांडेंट शैलेन्द्र सिंह सिमोनिया ने शहीद के परिवार को आश्वस्त किया कि सीआरपीएफ सदैव उनके साथ खड़ी है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद की पत्नी, माता-पिता, ग्राम सरपंच, स्थानीय पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Mar 13, 2026 - 17:15
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नक्सली हमले में शहीद मनोज कुमार बरेठ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सीआरपीएफ जवानों ने दी श्रद्धा-सुमन अर्पित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0