नोएडा के श्रमिकों पर फूटा ‘टारगेट बम’, ओवरटाइम बंद कर शिफ्ट सिस्टम अपना रहे उद्योग

ग्रेटर नोएडा। नोएडा में श्रमिक आंदोलन ने शहर में औद्योगिक माहौल को पूरी तरह से बदल दिया है। अब छोटे उद्योगाें में रोज काम करने वाले श्रमिकों और उद्यमियों में भी काम को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। उद्यमियों ने जहां श्रमिकों के लिए आठ में कुल उत्पादन को लेकर टारगेट निर्धारित करना शुरू कर दिया है ताकि ओवर टाइम लगाने की नौबत न आए, वहीं श्रमिकों के पाले से ओवर टाइम के घंटे दूर होते जा रहे हैं।इसका सीधा असर श्रमिकों के जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल, एक अप्रैल से नए वेतनमान व ओवर टाइम का डबल पेमेंट करने के निर्देश लागू करने के बाद उद्यमियों ने तय समय में अधिक उत्पादन करने पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। बड़ी इकाइयों में ओवर टाइम की जगह शिफ्ट व्यवस्था की ओर अधिक रुझान दिख रहा है। कई फैक्टरियां दो या तीन शिफ्टों में काम कराने की तैयारी कर रही हैं, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो और अतिरिक्त ओवर टाइम का बोझ कम हो।

Apr 25, 2026 - 09:00
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नोएडा के श्रमिकों पर फूटा ‘टारगेट बम’, ओवरटाइम बंद कर शिफ्ट सिस्टम अपना रहे उद्योग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0