पाली मेला भीड़ में सक्रिय महिला जेब कतरा गैंग से सावधान रहने की अपील महाशिवरात्रि से शुरू हुए 15 दिवसीय मेले में कई लोग हुए चोरी के शिकार

कोरबा-पाली। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय पाली मेले में इन दिनों जेबकतरी की घटनाएं बढ़ने की सूचना मिल रही है। मेला क्षेत्र में भीड़ का फायदा उठाकर कुछ महिलाएं पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर रही हैं। अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के चोरी का शिकार होने की बात सामने आई है।मेला घूमने पहुंचे कई लोगों ने बताया कि वे भीड़ में मेले का आनंद ले रहे थे, तभी किसी ने उनका पर्स पार कर दिया या मोबाइल गायब हो गया। पीड़ितों के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने सामान चेक किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध महिलाओं के सीमावर्ती बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र से आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। बीते दिनों देर शाम तीन संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया था, जो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाई गईं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।प्रशासन ने मेला घूमने आने वाले लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें, अपने पर्स और मोबाइल सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Feb 27, 2026 - 07:25
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पाली मेला भीड़ में सक्रिय महिला जेब कतरा गैंग से सावधान रहने की अपील महाशिवरात्रि से शुरू हुए 15 दिवसीय मेले में कई लोग हुए चोरी के शिकार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0