प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्लंबरिंग, सेनेटरी एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन

30 दिवसीय प्रशिक्षण से ग्रामीण महिला-युवक बने स्वरोजगार के लिए तैयार, तकनीकी दक्षता के साथ मिली आत्मनिर्भरता की राह बिलासपुर। ग्रामीण महिला एवं युवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा गांवों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बिलासपुर में आयोजित 30 दिवसीय प्लंबरिंग एवं सेनेटरी तथा राजमिस्त्री प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्लंबरिंग एवं राजमिस्त्री कार्यों का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे गांवों के साथ-साथ शहरों में भी कुशल कारीगर के रूप में कार्य कर सकें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य निर्माण कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक श्री राजेंद्र कुमार साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल उनके जीवन में रोजगार के नए अवसर खोलेगा और वे आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देंगे। प्रशिक्षण के अंतर्गत मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत लिखित, मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। राज्य असेसमेंट अधिकारी श्री अरुण सोनी की उपस्थिति में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा कार्य श्री चंदन सिंह साहू, श्री राम बसु एवं श्री शरण सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया। इस दौरान श्री अरुण सोनी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यावहारिक शिक्षण एवं प्रशिक्षुओं की दक्षता की सराहना की। प्रशिक्षण अवधि में प्रतिभागियों को बाजार सर्वेक्षण, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रिया, क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ भवन निर्माण की नींव से लेकर छत तक की संपूर्ण प्रक्रिया, पाइपलाइन बिछाने, जल निकासी व्यवस्था, बोर पंप एवं विभिन्न फिटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक रमाशंकर मसराम, फागुराम, वरिष्ठ संकाय श्रीमती दीप्ति मंडल एवं संकाय पुरुषोत्तम कहरा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Jul 12, 2026 - 23:05
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्लंबरिंग, सेनेटरी एवं राजमिस्त्री प्रशिक्षण का समापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0