बिजली बिल बकायादारों पर कार्रवाई, सकरी में 81 कनेक्शन काटे और 5 लाख से ज्यादा की वसूली

बिलासपुर के सकरी उपसंभाग में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 81 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, वहीं 46 बकायादारों से 5 लाख 9 हजार 828 रुपये की वसूली की गई। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबष्ट के निर्देश और अधीक्षण यंत्री सुरेश कुमार जांगड़े के मार्गदर्शन में की गई। विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बकाया वसूली और लाइन विच्छेदन के लिए 8 टीमों का गठन किया गया था। अभियान के दौरान असमा कॉलोनी के 7 कनेक्शनों पर कुल 15 लाख 36 हजार रुपये का बकाया पाया गया। इसके अलावा मेंड्रा के राजकुमार, संस्कृति विहार की साधना सूर्यवंशी, पंकज कुमार, असमा सिटी के राजेश वर्मा, सकरी की पूजा साहू और अन्य कई उपभोक्ताओं पर हजारों रुपये का बकाया मिलने पर उनके कनेक्शन काटे गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Mar 8, 2026 - 15:34
 0  16
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिजली बिल बकायादारों पर कार्रवाई, सकरी में 81 कनेक्शन काटे और 5 लाख से ज्यादा की वसूली

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0