बिलासपुर के एएसपी राजेन्द्र जायसवाल निलंबित,देखिए आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई एक स्पा संचालक को धमकाने और अवैध वसूली की मांग वाले स्टिंग वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद की गई है। शिकायत के साथ प्रस्तुत वीडियो क्लिप और आवेदक के बयान को प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण मानते हुए यह कार्रवाई की गई।शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान जायसवाल का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Jan 22, 2026 - 09:02
 0  47
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर के एएसपी राजेन्द्र जायसवाल निलंबित,देखिए आदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0