बिलासपुर पेंडरवा (द), बिल्हा ब्लॉक जिला बिलासपुर के पूर्व सैनिक की अनूठी पहल: वार्ड क्रमांक 4 व 5 को भेंट किया सबमर्सिबल पंप, दूर होगी पानी की किल्लत
(ओम नारायण कि खास रिपोर्ट ) बिलासपुर पेंडरवा (द), बिल्हा ब्लॉक जिला बिलासपुर के पूर्व सैनिक की अनूठी पहल: वार्ड क्रमांक 4 व 5 को भेंट किया सबमर्सिबल पंप, दूर होगी पानी की किल्लत बिलासपुर पेंडरवा (द), बिल्हा: देश की सीमा पर मुस्तैदी से सेवा देने के बाद, वीर जवान सेवानिवृत्त होकर भी समाज सेवा में अग्रसर हैं। इसी कड़ी में गांव पेंडरवा (द), बिल्हा के वार्ड क्रमांक 4 व 5 में पानी की समस्या को देखते हुए भूतपूर्व सैनिक मुकेश कुमार साहू, सहसंयोजक, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, बिलासपुर (शहर), भारतीय जनता पार्टी एवं संभागीय संयोजक आर्मी, एयरफोर्स, नेवी पूर्व सैनिक संगठन (AAN) बिलासपुर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने जनहित में अपनी ओर से वार्डवासियों के लिए एक नया सबमर्सिबल पंप भेंट किया है। लंबे समय से वार्ड क्रमांक 4 व 5 के महामाया पारा में स्थित बोरिंग में पंप न होने के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं को पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गर्मियों के इस मौसम में पानी का संकट गहरा गया था। इस समस्या को भांपते हुए भूतपूर्व सैनिक मुकेश कुमार साहू ने तुरंत कदम उठाया और अपने निजी खर्च से वार्ड को सबमर्सिबल पंप सौंप दिया। आज वार्ड के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में इस पंप को बोरिंग में विधि-विधान से स्थापित किया गया। पंप शुरू होते ही वार्डवासियों के चेहरे खिल उठे और पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक का आभार व्यक्त करते हुए वार्ड 4 के पंच श्रीमती सरिता जगत और वार्ड क्रमांक 5 के पंच श्रीमती देवकुमारी ने कहा, "सैनिक सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज के बीच रहकर भी हमेशा रक्षक की भूमिका निभाते हैं। उनकी इस उदारता और जनसेवा की भावना के लिए पूरा वार्ड उनका सदैव ऋणी रहेगा।" इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर साहू, उत्तरा कुमार निर्मलकर, दिनेश कुमार पांडेय, अमित जगत, प्यारेलाल पोरते, सतीश श्रीवास्तव, अरविंद नेताम, कौशल्या श्रीवास, मुनी श्रीवास हरि श्रीवास राजेश पाण्डेय, हिमांशु श्रीवास, बृहस्पति जगत सहित भारी संख्या में वार्ड के माताएं, बहनें और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व सैनिक की इस देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की जमकर प्रशंसा की l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


