बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण,शादी से इंकार कर आरोपी द्वारा दी जा रही थी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थीया द्वारा दिनांक 30.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे द्वारा पीडिता के साथ जान पहचान बनाकर शादी करने का झांसा देकर दिनांक 18.08.2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से उमनि एवं व.पु.अ.रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे को पकडकर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को दिनांक 01.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

May 2, 2026 - 06:10
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण,शादी से इंकार कर आरोपी द्वारा दी जा रही थी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0