बोईदा सरपंच चौथी बार माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना
कोरबा - जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने मां वैष्णो देवी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए इस नवरात्रि में चौथी बार माता के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। वे जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र धाम के लिए रवाना हुए, जहां वे माता रानी के दरबार में पहुंचकर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करेंगे।सरपंच संजय राज ने बताया कि मां वैष्णो देवी में उनकी अटूट श्रद्धा है और हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर दर्शन करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वे ग्राम पंचायत बोईदा के सभी नागरिकों के खुशहाल जीवन और क्षेत्र की उन्नति के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगेंगे।इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ मनोज चौबे और माखन पटेल भी शामिल हैं, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए। गांववासियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


