मंगला क्षेत्र में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,4.50 लाख का माल जब्त...120 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाई चोरियों की गुत्थी
बिलासपुर - क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी में आरोपीया की पता तलाश कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के मार्गदर्शन में दिनांक 24-25.01.2026 के दरमियानी रात आजाद चौक मंगला मां ज्वेलर्स में चोरी की सूचना पर घटना स्थल के आसपास लगे 120 सीसीटीव्ही फुटेज को चेक कर आरोपीयो की पहचान कर आरोपीयो को पकड़ा गया जो रात्रि मे 04 आरोपी मिलकर घटना को अंजाम देना बताये। चोरी की गयी जेवरात को आपस मे बांट लेना जिसे अलग अलग स्थानो पर छिपाकर रखना बताये जिसे बरामद की गयी। पूछताछ दौरान सन सिटी मगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक एवं आकाश मार्ग मैत्री विहार कालोनी में भी चोरी करना बताये। आरोपीयो से चोरी की गयी नगदी मशरूका 75000 एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती 375,000 कुल 4,50,000 रूपये की जप्ती की गयी। कुल 04 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमृत साहू सउनि०विष्णु प्रसाद साहू प्रआरः 243 शैलेष सिंह, आर0 1282 विरेन्द्र राजपूत, आर0 1124 आशीष राठौर, आर० 694 पुन्नी खाण्डे एवं आर० 1498 केशव नार्को की विशेष भूमिका रही। नाम आरोपी 01. सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 02. राहुल सूर्यवंशी पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 03. आदित्य सूर्यवंशी पिता सुखनाथ सूर्यवशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 04. नंद कुमार केवट पिता सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पटेल भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


