रेलवे स्टेशन से लौट रही महिला पर चाकू से वार,फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थिया लक्ष्मी सतनामी, निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी, बिलासपुर, जो मजदूरी का कार्य करती हैं, दिनांक 04.05.2026 की रात्रि में अपने एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गई थीं। स्टेशन से वापस लौटते समय मुल्कराज होटल के पास परिचित आरोपी राजा कोसले एवं राज उर्फ डैनी कोसले (दोनों सगे भाई) द्वारा बिना किसी कारण विवाद करते हुए महिला पर नुकीली वस्तु (चाकू) से कलाई के पास वार किया गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, किन्तु दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 06.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। उक्त आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


