महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: SBI RSETI में 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, 27 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू

बिलासपुर। महिलाओं को सिलाई एवं परिधान निर्माण का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से SBI ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), बिलासपुर द्वारा 31 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन 27 सितंबर 2026 से 27 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई एवं परिधान निर्माण का व्यावहारिक ज्ञान, कपड़ों की कटिंग एवं सही माप, सिलाई मशीन के संचालन एवं रखरखाव के साथ विभिन्न डिजाइनों के परिधान तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा लागत एवं मूल्य निर्धारण, लाभ की गणना, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा बैंक ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण की खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा आवास और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार एवं व्यवसाय स्थापना के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। सीमित सीटों के कारण इच्छुक महिलाओं से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियां तथा 5 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होंगे। प्रशिक्षण SBI RSETI, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 74770 33935, 96175 68368 और 99934 33454 पर संपर्क किया जा सकता है। संस्थान ने इच्छुक महिलाओं से समय रहते पंजीयन कराकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Sep 20, 2026 - 14:31
 0  30
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: SBI RSETI में 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, 27 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0