मिशन वात्सल्य की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने जनदर्शन में लगाई गुहार

बिलासपुर - मिशन वात्सल्य योजना के तहत पात्र बच्चों को मिलने वाली सहायता राशि लंबे समय से नहीं मिलने पर गणेश नगर नया पारा वार्ड क्रमांक 46 चुचुहियापारा की महिलाओं ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने बताया कि बच्चों के लिए मिशन वात्सल्य योजना का आवेदन वर्ष 2024 में जिला बाल संरक्षण कार्यालय में जमा किया गया था।आवेदकों के अनुसार बाल संरक्षण कार्यालय द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन भी कर लिया गया है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर द्वारा दो बार वेरिफिकेशन किया गया, लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी योजना की राशि बच्चों को नहीं मिल पाई है। इससे संबंधित परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द मिशन वात्सल्य योजना की स्वीकृत राशि बच्चों के खाते में दिलाई जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।जनदर्शन में दिए गए आवेदन में गीता मानिकपुरी, उमा यादव, पूनम साहू, राजेश्वरी बबूल, प्रमिलाबाई और स्वाती मित्रा सहित अन्य महिलाओं ने हस्ताक्षर कर समस्या के समाधान की मांग की है।

Mar 17, 2026 - 14:17
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मिशन वात्सल्य की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं ने जनदर्शन में लगाई गुहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0