मोबाइल लोन ठगी का पर्दाफाश:किराना दुकानदारों को बनाया निशाना,पेटीएम के जरिए करता था ठगी...आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी शिवकुमार राय निवासी ग्राम चकरबेड़ा मल्हार आज चौकी उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका परिचित गोपी कश्यप निवासी ध्रुवकारी के द्वारा इसे लोन दिलाने के लिए बोलकर इसके मोबाइल से ऑनलाइन लोन सैंक्शन कराकर खाते में आई रकम को प्रार्थी के बिना बताए अपने खाते में ₹80000 को ट्रांसफर कर लिया तथा प्रार्थी को बोला कि लोन कंपनी के लोन आएंगे तब आपको 80000 फिर मिल जाएगा प्रार्थी शिवकुमार को ठगी होने की शंका होने पर मल्हार के बैंक आफ महाराष्ट्र जाकर पता किया तो पता चला कि उसके लोन की राशि से ₹80000 रुपए को अलग-अलग किस्तों में गोपी किशन के द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया गया था तथा पेटीएम बॉक्स सुधारने के नाम पर अन्य लोगों का मोबाइल फोन के माध्यम से भी लोन की रकम को अपने खाते पर ट्रांसफर किया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना किया गया वरिष्ठपुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह को घटना के बारे में अवगत कराया गया जो तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा मस्तूरी एसडीओपी एल सी मोहल्ले के दिशा निर्देश में आरोपी की पता तलाश कर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को उसके ग्राम धुर्वाकारी से पकड़ कर प्रकरण पूछताछ कर अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई आरोपी गोपी कश्यप उर्फ गोपी किशन का मेमोरेंडम के आधार पर उसका मोबाइल फोन को जप्त किया गया।उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह आरक्षक' रमेश साहू किशन राय.आरक्षक अभिजीत और' सुखदेव पाल के की विशेष भूमिका रही। गिरफ्तार हुए आरोपी :- गोपी कश्यप पूर्व गोपी किशन पिता सुरेंद्र वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी

Apr 16, 2026 - 08:38
 0  28
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मोबाइल लोन ठगी का पर्दाफाश:किराना दुकानदारों को बनाया निशाना,पेटीएम के जरिए करता था ठगी...आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0