युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बिलासपुर में निःशुल्क वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण, आवास और भोजन की भी व्यवस्था

बिलासपुर। बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बिलासपुर द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के तहत वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। संस्थान द्वारा बताया गया है कि प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। कुल 30 हितग्राहियों का चयन आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क, आवासीय एवं भोजन व्यवस्था सहित होगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड (3 प्रतियां) राशन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड (3 प्रतियां) स्वयं के बैंक पासबुक की प्रति (3 प्रतियां) पासपोर्ट साइज फोटो (5 प्रतियां) प्रशिक्षण का संचालन एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7477033935, 9617568368 एवं 9993433454 पर संपर्क कर सकते हैं। उपशीर्षक: 18 से 45 वर्ष के महिला-पुरुष कर सकते हैं आवेदन, प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

Jun 13, 2026 - 23:16
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: बिलासपुर में निःशुल्क वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण, आवास और भोजन की भी व्यवस्था

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0