रंग पंचमी व जन्मदिन पर हनुमान जी की महाआरती, पुष्प होली और भंडारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा आयोजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य तथा बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर के जन्मदिन और रंग पंचमी के शुभ अवसर पर हनुमान जी की महाआरती, पुष्प होली और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह ठाकुर सपरिवार उपस्थित रहे और उन्होंने भक्तिभाव के साथ हनुमान जी की आरती में भाग लिया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद रविन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वयं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग पंचमी और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पुष्प वर्षा कर उत्साहपूर्वक त्योहार मनाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे और अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे सहित कई नेताओं ने फोन के माध्यम से रविन्द्र सिंह ठाकुर को जन्मदिन और रंग पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवा मिश्रा, अनिल चौहान, आशीष गोयल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, युवा कार्यकर्ता तथा महिला मंडल की सदस्याएं भी शामिल हुईं। सभी ने पूजा-अर्चना कर पुष्प भेंट किए और रविन्द्र सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों से आए सैकड़ों नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना दिया।

Mar 13, 2026 - 20:52
Mar 13, 2026 - 20:54
 0  31
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रंग पंचमी व जन्मदिन पर हनुमान जी की महाआरती, पुष्प होली और भंडारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0