रतनपुर पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर प्रहार, 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने ग्राम गांधीनगर में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये बताई गई है, तथा शराब बिक्री की 1100 रुपये की रकम जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू (30 वर्ष), पिता रामशरण निर्मलकर, निवासी गांधीनगर रतनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर तथा आरक्षक धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


