रतनपुर में भव्य अम्बेडकर मेला महोत्सव का आगाज, प्रतिमा अनावरण के साथ सामाजिक विकास की घोषणाएं

रतनपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सिंघरी में दो दिवसीय अम्बेडकर मेला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 14 अप्रैल को हुआ। यह आयोजन अम्बेडकर युवा शिक्षा समिति रतनपुर एवं सूर्यवंशी समाज जिला बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का मुख्य आकर्षण बाबा साहब की विशाल प्रतिमा का अनावरण रहा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश सूर्यवंशी (अध्यक्ष, जिला पंचायत बिलासपुर) के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। अपने उद्बोधन में विधायक सुशांत शुक्ला ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि “शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो इसे पिएगा वही दहाड़ेगा”। उन्होंने बाबा साहब के योगदानों को रेखांकित करते हुए समाज को शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समाज के विकास हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की तथा 10 एकड़ जमीन की मांग को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ खरे, सुनील राजगीर, रमेश सोनी, राकेश राजगीर एवं सुरेश खरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अम्बेडकर मेला महोत्सव का यह आयोजन सामाजिक समरसता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश देते हुए क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा है।

Apr 14, 2026 - 19:32
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर में भव्य अम्बेडकर मेला महोत्सव का आगाज, प्रतिमा अनावरण के साथ सामाजिक विकास की घोषणाएं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0