राज्यसभा में टीईटी छूट सम्बन्धी बिल का स्वागत...सेवारत शिक्षकों की होगी सेवा सुरक्षा व चिंता होगी दूर - एसोसिएशन

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत,जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल,जिला कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर सोनवानी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा है की केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने टीईटी के मामले में हमेशा शिक्षकों के हित में ही बयान दिया, कभी भी शिक्षकों के विरोध में बयान जारी नहीं किया। भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विगत दिनों एक सभा में तथा मीडिया में कहा था कि टीईटी के संबंध में हम कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे, शिक्षकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी ने भी अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि शिक्षकों का नुकसान नहीं होने देना चाहते, सरकार इसका रास्ता निकालेगी, इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने राज्यसभा में टीईटी के संबंध में शिक्षकों के सेवा सुरक्षा को लेकर प्रस्तुत बिल का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर संसद में यह बिल आया है कि शिक्षा के अधिकार नियम लागू होने के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी करने की आवश्यकता नही है, साथ ही टीईटी के बिना अनिवार्य सेवा निवृति नही किया जा सकता, सेवारत शिक्षकों को इससे छूट मिलेगी, हम शिक्षक वर्ग यही तो कहते रहे है कि शिक्षा का अधिकार नियम के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट के लिए बाध्य नही किया जा सकता, साथ ही पूर्व नियम से नियुक्त शिक्षकों की सेवा समाप्त नही किया जा सकता, शिक्षकों की भर्ती तत्समय प्रचलित नियमो के अनुसार की गई है, यह बिल, विधेयक शिक्षकों की भावना के अनुसार है, आखिर लंबी शिक्षकीय सेवा से शिक्षक दक्ष हो जाते है, बिल स्वागतेय है, विधेयक के पक्ष में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद भी है, विरोध में कोई नही है, अतः इससे अब शिक्षकों की चिंता दूर हो गई है। जिला सह सचिव ओमप्रकाश खाण्डे, जिला संगठन मंत्री सत्यप्रकाश खाण्डेकर,संतोष यादव जिला सहसचिव,करतला ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र राठौर,पोड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामशेखर पांडे, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर साहू,पाली ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी, प्रदेश प्रतिनिधि माया देवी छत्री,जिला प्रभारी मधुलिका दुबे,जिला संयुक्त सचिव निर्मला शर्मा, जिला सह सचिव महेंद्र निषाद, जिला संगठन सचिव खुलेश्वर भारद्वाज,जिला संगठन मंत्री शिरीष सराफ,रमेश जांगड़े, निर्मला खूंटे,उर्मिला राठौर, निर्मला भारद्वाज,गंगा भार्गव,पुनाराम खूंटे,जय कमल, राधे मोहन तिवारी,विनय पांडेय,शिशुपाल प्रभाकर,बसंत मीरी,मनीराम साहू,बहोरीक साण्डे,राम प्रसाद मरकाम,अमर सिंह श्याम,अशोक भारद्वाज, आनंद पांडेय आदि पदाधिकारीयों ने इस पहल का स्वागत किया।

Apr 2, 2026 - 19:21
 0  97
💬 WhatsApp पर शेयर करें
राज्यसभा में टीईटी छूट सम्बन्धी बिल का स्वागत...सेवारत शिक्षकों की होगी सेवा सुरक्षा व चिंता होगी दूर - एसोसिएशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0