शराब से भरी गाड़ी शराबियों की तरह टकराई पेड़ से
बालोद।आबकारी विभाग की शराब परिवहन में लगी एक सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बालोद–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर दुधली गांव के पास देर रात हुई। आबकारी विभाग की यह गाड़ी शासकीय मदिरा दुकानों में शराब पहुंचाने के लिए उपयोग में लाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि बीते छह महीनों के भीतर यह दूसरा मामला है जब आबकारी विभाग की वाहन पेड़ से टकराने की घटना सामने आई है, जिससे विभागीय वाहनों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


