शिकायत की सत्यता सिद्ध होने पर ही हो कार्रवाई, कर्मचारियों को बेवजह न किया जाए परेशान - रोहित तिवारी

बिलासपुर। शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ लगातार की जा रही शिकायतों और आरोपों को लेकर प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा है कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई तभी की जानी चाहिए जब शिकायत की सत्यता स्पष्ट रूप से सिद्ध हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित गौरहा द्वारा लगातार शासकीय कर्मचारियों पर आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश महामंत्री सुनील यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जिला स्तरीय चार सदस्यीय समिति द्वारा जांच की गई थी, जिसमें सभी आरोप निराधार पाए गए। इसके बावजूद दोबारा जांच के लिए दबाव बनाना समझ से परे है। रोहित तिवारी ने कहा कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से उछाला जा रहा है, जिससे किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की आशंका है। संघ ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की शिकायतें और दबाव जारी रहा, तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे....

Mar 25, 2026 - 07:13
 0  26
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शिकायत की सत्यता सिद्ध होने पर ही हो कार्रवाई, कर्मचारियों को बेवजह न किया जाए परेशान - रोहित तिवारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0