सड़क हादसे के बाद आईटीआई छात्र से मारपीट, कोतवाली थाने में शिकायत

बिलासपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद एक आईटीआई छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल छात्र ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कर्बला निवासी समीर कुमार भार्गव अपनी बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान सिटी सेंटर के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक युवक की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पीड़ित समीर का आरोप है कि सामने वाले युवक ने गाली-गलौज करते हुए उससे मुआवजे की मांग शुरू कर दी और बात बढ़ने पर मारपीट करने लगा। समीर के मुताबिक आरोपी युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जो कथित तौर पर एक निजी मार्ट में काम करते हैं। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने चाबी और हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया, जिससे उसके चेहरे, पीठ और कान में गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद समीर को कान से सुनाई देने में भी परेशानी हो रही है। घटना के बाद वह कोतवाली थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mar 13, 2026 - 22:06
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सड़क हादसे के बाद आईटीआई छात्र से मारपीट, कोतवाली थाने में शिकायत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0