बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार,मतगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक से मारपीट का मामला...आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी नेतराम पैकरा पिता स्व. हिराऊ सिंह पैकरा उम्र 34 वर्ष निवासी कसडोल जिला बालौदाबाजार का दिनांक 02.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.05.2026 को जनगणना कार्य ग्राम घोघरा के दौरान निर्मल कुमार कांत द्वारा प्रार्थी को तुम कौन हो क्या करने आये हो कहते हुये शासकीय कार्य मे बाधा डालते हुये मारपीट करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल हालात से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी निर्मल कुमार कांत पिता शंकर लाल उम्र 31 वर्ष निवासी घोघरा को दिनांक 03.05.2026 को पकडकर थाना लाकर पर पूछताछ किया जो प्रार्थी के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी को दिनांक 03.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 846 संतोष यादव, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


