सिरगिट्टी में सोलापुरी माता पूजा महोत्सव सम्पन्न, लकी ड्रा विजेताओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति द्वारा आयोजित भव्य नवरात्रि महोत्सव में श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ने मां तुलजा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्रि और रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के निरोगी जीवन की प्रार्थना की। आरती के पश्चात आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें रानी निर्मलकर ने प्रथम, अनिता यादव ने द्वितीय और पूर्णिमा मानिकपुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला, अनिता शुक्ला, डॉ. एस. अरुण पटनायक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से आयोजन सफल रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

Mar 27, 2026 - 20:11
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सिरगिट्टी में सोलापुरी माता पूजा महोत्सव सम्पन्न, लकी ड्रा विजेताओं का हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0