सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 में बूथ कमेटी का गठन, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक संपन्न
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 11 में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संजीव पाल के निवास पर आयोजित हुई, जिसमें वार्ड एवं बूथ कमेटी की गठन पर से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन साहू, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पूर्व पार्षद रामकृष्ण राव रामू, संजीव पाल, महेश ठाकुर, अजय मनहरे, वेद रात्रे, पूर्व पार्षद रामायण रजक, अनूप सिन्हा, दिनेश मरकाम, दिनेश यादव, पार्वती राव, मीनू धूर्व, नजमा बेगम सहित वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 बूथ क्रमांक 342 में बूथ कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नवगठित कमेटी में मनोहर कुमार रामटेके अध्यक्ष, मोहम्मद अज़हर खान उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। खुमान सिंह एवं रेयान खान महामंत्री, नूरुल इस्लाम और जॉय लोवोच्छा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नजमा बेगम, सानु रात्रे, दिलप्रीत कौर, नितिका सालोमन और सलमा बी को शामिल किया गया। मीडिया सदस्य के रूप में शेख साहिल बक्स तथा बूथ लेवल एजेंट के रूप में नावेल कुमार बरेठ और मोहम्मद सादिक खान को नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

