सेन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम...संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती पर शहर में भव्य आयोजन
बिलासपुर (रिपोर्ट: राकेश मिश्रा )- शहर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई श्रीवास भवन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और संत सेन जी महाराज के जयकारों से शहर गूंज उठा।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए भक्ति, सेवा और समर्पण के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बांधवगढ़ में जन्मे संत सेन जी महाराज का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सेन समाज हर वर्ष इस जयंती को एकता, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाता है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि सुख-दुख के हर क्षण में समाज एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ खड़ा रहेगा। पूरे आयोजन के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


