स्कूली छात्रों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया जा रहा 'बाल सुरक्षा' का संदेश

बिलासपुर - कोटा ब्लॉक में बाल संरक्षण एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।यूनिसेफ के युवोदय वॉलंटियर्स द्वारा संचालित अभियान के तहत कोटा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में “कोमल” वीडियो फिल्म का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कटेलीपारा (संकुल बिटकुली), शासकीय माध्यमिक शाला पिपरतराी, ग्लोबल पब्लिक स्कूल कोटा, गोल्डन वैली स्कूल कोटा तथा शासकीय माध्यमिक शाला गोबरीपाट सहित अन्य विद्यालयों में किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना एवं किसी भी तरह के शोषण व असुरक्षा की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, बाल अधिकारों की मूल अवधारणा तथा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की असहज या अनुचित स्थिति में वे निःसंकोच 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वीडियो प्रदर्शन के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन भी किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं भी व्यक्त की। शिक्षकों ने इस पहल को आवश्यक बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास और सजगता का विकास होता और वे किसी भी असुरक्षा की स्थिति में सजग रहकर अपना बचाव कर सकेंगे। जिला समन्वयक एनीरोज टोडर ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से जिले के अन्य विद्यालयों में भी संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक बाल सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाया जा सके।

Feb 26, 2026 - 23:46
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
स्कूली छात्रों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिया जा रहा  'बाल सुरक्षा' का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0