हनुमान जन्मोत्सव पर कल निकलेगी धर्म जागृति मंच की विशाल शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
रिपोर्ट.... राकेश मिश्रा.... बिलासपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धर्म जागृति मंच द्वारा 36वीं वर्ष विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास और अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने बताया कि यह परंपरा स्वर्गीय प्रेम श्रीवास द्वारा शुरू की गई थी, जो आज एक भव्य धार्मिक आयोजन का रूप ले चुकी है। जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा बुधवार को शाम 4 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, पटरी चौक, मानसरोवर चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, तारबाहार, इंदिरा गांधी चौक और खुदीराम बोस चौक से होते हुए महाकाल मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजा, ताशा, धूमल, कर्मा नृत्य दल, अखाड़ा दल, कीर्तन-भजन मंडलियां और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। आयोजन में बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत की भी तैयारी की गई है। आयोजन को सफल बनाने हेतु गोल बाजार स्थित भगवती हरदेवलाल मंदिर में बैठक आयोजित कर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


