हरदीबाजार से निकले श्रद्धालुओं ने चारों धाम यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ,बद्रीनाथ धाम का किया दर्शन

हरदीबाजार - मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा हरदीबाजार से रवाना होकर उत्तराखंड के यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ चारों धाम की यात्रा करते हुए ऋषिकेश ,हरिद्वार की यात्रा की। उत्तराखंड के श्री केदारनाथ का दर्शन 22 कि मी की खड़ी चढ़ाई की पैदल यात्रा कर गुरुवार 14 मई को व उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम का 16 मई को दर्शन कर अपने घर परिवार व गांव की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के सदस्यों के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ को सावन माह के प्रथम सप्ताह में 120 कि.मी. पैदल चलकर कर जल चढ़ाया जाता था, पिछले वर्ष समिति के कुछ सदस्यों के द्वारा सावन के प्रथम सप्ताह में श्री अमरनाथ की यात्रा करते हुये बालटाल से 16 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए पैदल यात्रा कर बाबा बर्फानी का दर्शन करते हुये मां वैष्णो देवी का दर्शन किया था। इस वर्ष हरदीबाजार से 6 मई को बिलासपुर से ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार पहुंचकर ऋषिकेश होते हुए चारों धाम की यात्रा की। श्रद्धालुओं में माँ दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना, समाजसेवी यशवंत राठौर, सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर, विधायक प्रतिनिधि ब्यास राठौर, सुनील जायसवाल,कल्याण आश्रम सदस्य कोरबा श्रवण यादव , तरुण डिक्सेना, प्रताप कंवर, अंकुश जायसवाल कटघोरा, प्रदीप डिक्सेना उपस्थित थे।

May 17, 2026 - 13:33
 0  62
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हरदीबाजार से निकले श्रद्धालुओं  ने चारों धाम यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ,बद्रीनाथ धाम का किया दर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0