हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, अंबेडकर चौक पर सत्याग्रह
बिलासपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल को गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को आक्रोश मार्च एवं सत्याग्रह किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से पदयात्रा शुरू कर कोनहेर गार्डन, देवकीनंदन दीक्षित चौक, फूल बाजार और जेल रोड होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर सत्याग्रह किया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि सभ्य समाज में अस्पृश्यता और भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ पूरे अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है। ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी मानसिकता संविधान के समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर प्रहार है। प्रदर्शन में अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, सियाराम कौशिक, रविंद्र सिंह,विजय पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


