- पीड़िता का आरोप – पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
जिला - जांजगीर चांम्पा रिपोर्टर ओमनारायण तिवारी स्लग - पीड़िता का आरोप – पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट एंकर - जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता का मामला सामने आया है, जहां एक महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम मुरलीडीह, अकलतरा की रहने वाली शिलादेवी राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के सरपंच कमलेश पाटले, उनके भाई सुम्मत पाटले, पुत्र करण पाटले समेत अन्य लोगों ने जमीन कब्जाने की नीयत से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक मारपीट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में 5 दिनों तक भर्ती रहना पड़ा, इसके बाद निजी अस्पताल में भी 3 दिन तक इलाज चला। शिलादेवी का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने और गांव से भगा देने की धमकी भी दी। डर के कारण पूरा परिवार गांव छोड़कर अकलतरा के अमोरा में शरण लेने को मजबूर है। सबसे गंभीर बात यह है कि जब पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने मुलमुला थाना पहुंची, तो वहां उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी पारस पटेल ने यह कहकर भगा दिया कि “10 दिन बाद आई हो, अब कौन रिपोर्ट लिखेगा”, इतना ही नहीं पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी ने धमकी देते हुए कहा कि “तुम्हारा रिपोर्ट नहीं लिखूंगा।” पीड़िता ने इस मामले की शिकायत जांजगीर एसपी कार्यालय और बिलासपुर आईजी को भी दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अब सवाल यह उठता है कि जब एक महिला के साथ इतनी गंभीर मारपीट होती है और वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहती है, तो आखिर पुलिस कार्रवाई करने से पीछे क्यों हट रही है? फिलहाल पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही है। वीडियो में मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल के सामने पीड़िता ने रो रो कर कार्यवाही करने की बात कह रही है लेकिन थाना प्रभारी उल्टा धमका रहा है जिसका वीडियो पीड़िता ने मीडिया के सामने पेस की है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


