स्वास्थ्य मनोरंजन के साथ वाकाथन/ एरोबिक्स के माध्यम लोगों को किया गया यातायात के प्रति जागरूक...जिला कलेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर - भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व एवं जिला व यातायात पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों कर्मचारियों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस परेड मैदान में स्वास्थ्य मनोरंजन एरोबिक्स, जुंबा डांस के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल के उपस्थिति में सर्वप्रथम मंच पर स्वागत पश्चात कलेक्टर महोदय, नगर निगम कमिश्नर, एएसपी ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के उपस्थिति में पुलिस परेड मैदान से शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मार्गो होते हुए वापस पुलिस परेड मैदान तक यातायात जागरूकता संदेश के साथ हजारों की संख्या में वाकाथन किया। शहर के विभिन्न चौक चौराहो मार्गो से होते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के यातायात संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु की गई वाकाथन के पश्चात पुलिस परेड मैदान पर जिलाधीश, नगरनिगम कमिश्नर एवं जिला पुलिस बल व समस्त विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों के द्वारा एरोबिक, डांस जुंबा कार्यक्रम में भाग लिए। यातायात जागरूकता संदेश दिए। उक्त आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, एसडीओपी मस्तूरी मोहल्ले, मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी आकाश, विभिन्न विभागों अधिकारीगण, नांगरिक संगठनों एवं एनजीओ से आर्यन, विकास, विद्या गोवर्धन, एरोबिक्स संचालक भार्गव एवं टीम व तमाम नागरिक संगठनो, एनजीओ, संस्थानों के सदस्यगण व नागरिक गण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।कल दिनांक 05/01/26 को नगर के विद्यालय/ महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, यातायात पर आधारित लघु फिल्म एवं प्रमुख स्थानों में यातायात जागरूकता संबंधित बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे।

Jan 5, 2026 - 08:26
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
स्वास्थ्य मनोरंजन के साथ वाकाथन/ एरोबिक्स के माध्यम लोगों को किया गया यातायात के प्रति जागरूक...जिला कलेक्टर की गरिमामयी उपस्थिति में यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0