ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदी बाजार की बैठक संपन्न, मनरेगा बचाओ अभियान चलाने का निर्णय
द्वारिका यादव हरदीबाजार/कोरबा - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की सहमति से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदी बाजार की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम एवं कार्य प्रणाली में किए गए बदलावों पर गंभीर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन बदलावों से मनरेगा मजदूरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे के विरोध में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर “मनरेगा बचाओ अभियान” चलाया जाएगा, ताकि मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदी बाजार द्वारा कॉलेज चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मदन लाल राठौर, रामशरण कंवर, मीरा कंवर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल श्रीवास, पुष्पेंद्र शुक्ला, रमेश अहीर, प्रभा तवर, गोपाल यादव, चंद्रहास राठौर, भैया राम यादव, विकास सिंह, कन्हैया राठौर, सैयद कलाम, संतोषी पाटले, गुलशन जायसवाल, कदम यादव, बाबूराम राठौर, मुकेश बर्मन, रामप्रताप राठौर, चित्रपाल श्रीवास, महेंद्र राठौर, कुलदीप सिंह राठौर, शत्रुघन यादव, चंद्रशेखर पटेल, हेमनाथ खंडे, बलराम कश्यप, हनुमान दास महंत, अनिल पोर्ते, तुलाराम सिदार, जितेंद्र कुमार, कमलकांत साहू, देव कुमार राज, मनीराम पटेल, रामनारायण पटेल, इसाक खान, राजेंद्र कुमार, दुर्गेश यादव, रामसरण सिंह, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


