आज के बच्चे ही देश का भविष्य है- वार्षिक उत्सव में बोलीं सरपंच मनीषा योगेश वंशकार

बिलासपुर - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत में वार्षिक उत्सव संपन्न l सीपत के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर मुख्य अतिथि मनीषा योगेश वंशकार सीपत सरपंच की उपस्थिति में हुआ lवार्षिकोत्सव कार्यक्रम में देश के विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली जिनमें छत्तीसगढ़ी, मराठी,बंगाली,गुजराती,राजस्थानी, पंथी, कर्मा, सुआ,नृत्य, शिक्षा प्रद नाटक का मंचन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , नशामुक्त समाज आदि पर बच्चों ने कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी l इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष बांकेबिहारी गुप्ता, राज्यवर्धन कौशिक,अभिलेश यादव, मन्नू सिंह ठाकुर, शिव यादव, मदन पाटनवार, शांति धीवर सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधी,श्यामा साहू उपसरपंच सीपत अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्कूल की प्राचार्या सरिता यादव के द्वारा शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई l बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीषा योगेश वंशकार ने कहा कि शिक्षा बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है l बच्चों को नैतिकता, देश की संस्कृति और संस्कार की पाठ स्कूलों में दी जानी चाहिए l आज के बच्चे देश का भविष्य है l मंच से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है l स्कूलों में शिक्षा के खेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी है l बच्चे अनुशासन में रहकर अपने गुरुजनों से ज्ञान प्राप्त कर अपने लक्ष्यों को पूरा करें lवार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह एवं आभार प्रदर्शन लोभेराम साहू ने किया l

Jan 29, 2026 - 15:50
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आज के बच्चे ही देश का भविष्य है- वार्षिक उत्सव में बोलीं सरपंच मनीषा योगेश वंशकार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0