7 दिनों से लापता महिला, पिता थाना से SP ऑफिस तक लगा रहा गुहार
बिलासपुर में एक 32 वर्षीय महिला पिछले 7 दिनों से लापता है। महिला के अचानक गायब होने से परिवार परेशान है। तीन बच्चों की मां नीलम यादव की तलाश में परिजन लगातार भटक रहे हैं। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। महिला के पिता ने सिरगिट्टी थाने से लेकर अन्य थाना क्षेत्रों और एसपी कार्यालय तक पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। दरअसल, ग्राम नंगोई निवासी रामचरण यादव की 32 वर्षीय बेटी नीलम यादव 23 तारीख को अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से निकली थी। बताया जा रहा है कि दोनों सकरी से सीम सजाने के लिए निकले थे। इसके बाद नीलम अचानक लापता हो गई। परिवार ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र सहित रतनपुर, तखतपुर और अन्य इलाकों में उसकी तलाश की। गुमशुदगी की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई है। नीलम के तीन बच्चे हैं। मां के अचानक लापता होने से बच्चे भी परेशान हैं। पिता रामचरण यादव का कहना है कि बेटी की तलाश के लिए वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। सिरगिट्टी थाना ही नहीं, बल्कि अन्य थाना क्षेत्रों और एसपी कार्यालय पहुंचकर भी अधिकारियों से मदद की गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बेटी का पता लगाने की मांग की है। सात दिन बीत जाने के बाद भी नीलम का कोई पता नहीं चल पाया है। अब परिवार की उम्मीद पुलिस की तलाश और जांच पर टिकी है। पिता की एक ही गुहार है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित घर वापस लाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


