आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति का निर्वाचन सम्पन्न रवीश शर्मा अध्यक्ष, प्रकाश साहू उपाध्यक्ष और पुनेंद्र चंद्राकर बने सचिव
रायपुर। आशीर्वाद वैली आवासीय सहकारी समिति का संचालक मंडल निर्वाचन निर्धारित प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के बाद समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें रवीश शर्मा को अध्यक्ष, प्रकाश साहू को उपाध्यक्ष, पुनेंद्र कुमार चंद्राकर को सचिव तथा संध्या ज्योति ओझा कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी जी.पी. बिन्द ने निर्वाचन प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण कराते हुए संचालक मंडल के निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उपस्थितजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के विकास, पारदर्शी व्यवस्था और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही आवासीय क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के बेहतर संचालन और व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समिति के बेहतर भविष्य की कामना की। नई कार्यकारिणी ने कहा कि समिति में नई ऊर्जा, नई सोच और विकास की नई दिशा के साथ कार्य किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0




