लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने ग्राम भिलोनी में बच्चों को कराया पौष्टिक भोजन
बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हंगर के अंतर्गत ग्राम भिलोनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन के तहत खीर, पूरी, सब्जी एवं फलों का वितरण किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा का विशेष सहयोग रहा, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी क्लब सचिव मंजू मिश्रा ने संभाली। सेवा गतिविधि में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, शोभा चाहिल, उपाध्यक्ष मंगला कदम, सावित्री जायसवाल, विनीता मिश्रा एवं रेणुका मसीह उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने बच्चों को भोजन वितरण में सहयोग किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शासकीय विद्यालयों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बच्चों के लिए पौष्टिक एवं पर्याप्त भोजन का विशेष महत्व है। इसी उद्देश्य से लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने फूड फॉर हंगर को अपने स्थायी सेवा प्रकल्प के रूप में अपनाया है। क्लब द्वारा प्रत्येक माह जरूरतमंद क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं भोजन वितरण की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। क्लब परिवार के अनुसार हर माह लगभग 4 से 5 हंगर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें क्लब के सदस्य क्रमबद्ध तरीके से अपना सहयोग देते हैं। बच्चों को उनकी पसंद का भोजन उपलब्ध कराने से जहां उन्हें खुशी मिलती है, वहीं सेवा करने वाले सदस्यों को भी आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


