शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका डॉ. प्रियंका शुक्ला को मिली डॉक्टरेट की मानक उपाधि

सक्ती/बिरी। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरी स्थित शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका डॉ. श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा वाणिज्य विषय में शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. अनुप कुमार राय, माता-पिता, पति साकेत शुक्ला तथा ससुर डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रियंका शुक्ला को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ. शुभम शुक्ला, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन), डॉ. श्रीमती आकृति शुक्ला, मनोज कुमार तिवारी, रामकिशोर देवांगन, फिरत राम साहू, भागीरथी देवांगन, देव प्रसाद तिवारी, राजकुमार पटेल, रामकुमार शुक्ला, एकादशिया साहू, रितेश रमण सिंह, मणिलाल कश्यप, देवचंद यादव और अभिषेक कुमार देवांगन सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sep 10, 2026 - 22:16
 0  18
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका डॉ. प्रियंका शुक्ला को मिली डॉक्टरेट की मानक उपाधि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483