अतिक्रमण हटाने और 12 किमी सड़क निर्माण की मांग को लेकर 17 फरवरी को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम के लोगों ने अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। 17 फरवरी मंगलवार को बलौदा–सीपत मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन की तैयारी जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते (सोंठी) के नेतृत्व में की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के अहाता के अंदर दीपक पटेल द्वारा अवैध कब्जा कर बाड़ी लगाई गई है और उसमें सब्जी की खेती की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मना करने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया है। इसके साथ ही खम्हरिया–अदराली–जेवरा मार्ग की लगभग 12 किलोमीटर सड़क की बदहाल स्थिति भी ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बनी हुई है। वर्षों से सड़क की हालत खराब है और लगातार शिकायतों के बावजूद मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं किया गया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इन्हीं दो प्रमुख मांगों—स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने और 12 किमी सड़क निर्माण—को लेकर वनांचल क्षेत्र के हजारों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक 17 फरवरी को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


