एआई की चुनौती को अवसर में बदलें डीपी विप्र महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बोले विधायक उमेश नंदकुमार पटेल
बिलासपुर। डी.पी. विप्र महाविद्यालय (स्वायत्तशासी संस्थान) में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में आदित्येश्वर सिंहदेव (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सरगुजा), पुरनचंद पाधी (महासचिव, युवा कांग्रेस), राजकुमार अग्रवाल, डॉ. (श्रीमती) अंजू शुक्ला (प्राचार्य), डॉ. एम.एस. तंबोली (उपप्राचार्य) सहित अनेक जनप्रतिनिधि व शिक्षाविद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उनका प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नई चुनौती जरूर है, लेकिन इसे अवसर के रूप में अपनाकर युवा आगे बढ़ सकते हैं। अतिथियों ने छात्रों को तकनीक, नवाचार और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। छात्रसंघ प्रतिनिधि टीकेश प्रताप ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग भी रखी। समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्राध्यापक सम्मान डॉ. एम.एस. तंबोली और प्रो. नीलम सिंह को प्रदान किया गया। विभिन्न छात्रवृत्तियां, अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार तथा बेस्ट स्टूडेंट, एनएसएस, एनसीसी और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. किरण दुबे एवं डॉ. अजय कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम.एस. तंबोली व टीकेश प्रताप सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन बृजेश बोले ने किया। बड़ी संख्या में प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


