ग्राम पंचायत बोईदा से श्री रामलला दर्शन हेतु 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना

कोरबा - श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए ग्राम पंचायत बोईदा से 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना किया गया। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा और सरपंच संजय राज द्वारा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विधिवत विदाई दी गई।यह यात्रा विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा के विशेष प्रयासों से संभव हो पाई, जिनके सहयोग से सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके प्रयासों की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई।सरपंच संजय राज के सहयोग से यह धार्मिक यात्रा लगातार छठी बार आयोजित की जा रही है। उनके विशेष प्रयासों से अब तक अनेक ग्रामवासी अयोध्या धाम पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं, जो उनके सामाजिक एवं धार्मिक सेवा भाव को दर्शाता है।रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस यात्रा को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर बताया।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने कहा कि वे सदैव ग्रामवासियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपना सहयोग निरंतर देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है।सभी ने भगवान श्री राम से प्रार्थना की कि श्रद्धालुओं की यात्रा सफल, सुखद एवं मंगलमय हो तथा वे सकुशल अपने ग्राम वापस लौटें।इस धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में गौरी बाई, लगनी बाई, भगवती बाई, कचरा बाई, प्रेमवती, गोपाल सिंह, साधु गोड़, नारायण पटेल, आत्माराम एवं संतोष पटेल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Apr 15, 2026 - 15:49
 0  32
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ग्राम पंचायत बोईदा से श्री रामलला दर्शन हेतु 10 श्रद्धालुओं का दल रवाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0