घर के सामने खड़ी ऑटो को लगाई आग, चालक की रोज़ी-रोटी जलकर खाक
बिलासपुर। शहर के जबड़ापारा स्थित मुनीबाबा गली में सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने एक ऑटो में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित ऑटो चालक ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी अशोक यादव ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने खड़ी ऑटो में आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि जब तक मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों नशेड़ियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं और आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। ऑटो चालक ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


