जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर की बैठक 5 अप्रैल को

बिलासपुर (सतीश यादव) - जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक 5 अप्रैल 2026, दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे यादव भवन इमली पारा बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा जिला अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय करना रहेगा। इसके अलावा समाज को ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर सशक्त बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से अपने-अपने गांवों में समाज के लोगों को बैठक की जानकारी देने का अनुरोध भी किया है।यह बैठक समाज के संगठनात्मक विकास और आगामी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Apr 2, 2026 - 21:57
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर की बैठक 5 अप्रैल को

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0