जिला पंचायत सदस्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास सम्पन्न, विकास मॉडलों का किया अध्ययन

बिलासपुर। जिला प्रशासन के नवाचार उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्यों का सात दिवसीय अध्ययन एवं प्रशिक्षण प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। प्रतिनिधिमंडल 16 फरवरी को महाराष्ट्र के मुंबई स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रबोधिनी संस्थान में प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ था। प्रवास का उद्देश्य सुशासन, ग्रामीण विकास, जल प्रबंधन, स्वावलंबन और सामुदायिक भागीदारी के सफल मॉडलों का अध्ययन करना था। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, जनसहभागिता और नवाचार आधारित कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्राम विकास के व्यावहारिक मॉडल समझने का अवसर मिला, जिन्हें अब क्षेत्र की पंचायतों में लागू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के आदर्श ग्राम रालेगण सिद्धि और हिवरे बाजार का भी भ्रमण किया, जहाँ जल संरक्षण, श्रमदान, पारदर्शी पंचायत संचालन और सामुदायिक नेतृत्व के मॉडल का अध्ययन किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लौटे सदस्यों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन नवाचारों से जिले की ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर और आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होंगी।

Feb 22, 2026 - 22:15
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला पंचायत सदस्यों का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रवास सम्पन्न, विकास मॉडलों का किया अध्ययन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0