जिला भाजपा युवा मोर्चा में गौरीशंकर ‘मोनू’ को आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी

बिलासपुर। सिरगिटी क्षेत्र के सक्रिय युवा कार्यकर्ता गौरीशंकर (मोनू) निर्मलकर को जिला भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला भाजपा युवा मोर्चा की कोर कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल ठिकरिया एवं जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की अनुशंसा पर की गई। जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पर गौरीशंकर निर्मलकर ने बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन को डिजिटल माध्यम से और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Mar 1, 2026 - 09:12
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला भाजपा युवा मोर्चा में गौरीशंकर ‘मोनू’ को आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0